हिमाचल पुलिस कर्मचारियों का जीवन बीमा 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख हुआ

हिमाचल पुलिस कर्मचारियों का जीवन बीमा 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख हुआ

शिमला ( खबर आई )
हिमाचल पुलिस कर्मचारियों का जीवन बीमा 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख हुआ

अब दुर्घटना से मृत्यु या स्थाई विकलांग होने पर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपये बीमा रक्षण दिया जाएगा। इससे पहले यह राशि 30
लाख थी। इसके साथ ही दुर्घटना से स्थायी विकलांगता होने पर 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये का बीमा रक्षक दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हस्ताक्षरित पूरक समझौते में
वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की गई है। इस समझौता ज्ञापन के तहत पुलिस विभाग में तैनात सिविल कर्मचारियों को भी सभी लाभ दिए जाएंगे। एनपीसीआई की पेशकश पर रुपये प्लेटिनम कार्ड की सुविधा पीएसपी खाताधारकों को दी जाएगी। इसमें दुर्घटना से मृत्यु होने पर मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख का अतिरिक्त बीमा कवर दिया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन दिनेश कुमार यादव उप महाप्रबंधक एसबीआई
देवेंदर कुमार संधू के बीच हुआ है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts