मुख्य समाचार

कुल्लू – भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर आज रिटायर्ड एम्प्लॉई एसोसीएशन के साथ अन्य लाहुल स्पीति  के  संगठनों से मिले

कुल्लू – भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर आज रिटायर्ड एम्प्लॉई एसोसीएशन के साथ अन्य लाहुल स्पीति  के  संगठनों से मिले
  • भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर आज रिटायर्ड एम्प्लॉई एसोसीएशन के साथ अन्य लाहुल स्पीति  के  संगठनों से मिले

  • कहा कामचारियो और महिलाओं को ठगने का काम कर रही है सुक्खू सरकार –

कुल्लू, खबर आई ब्यूरो

आज माहौल में एप्पल वैली होटल में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने सीनियर सिटीज़न, तोदपा समलोचन, जन चेतना समिति, रिटायर्ड एम्प्लॉई एसोसीएशन लाहुल स्पीति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं तथा लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु आवश्यक कार्यों पर चर्चा की, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन माँगा।

सुक्खू सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ओ पी एस के नाम पर सिर्फ़ कर्मचारियों को ठगा जा रहा है। और जनता के आँखों में धूल झोंका जा है। चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक महिला को 1500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस अपने वादे में पचासों शर्त जोड़कर, केवल और केवल ख़ानापूर्ति करने का कार्य कर रही है और महिलाओं को तक ठगने का कार्य कर रही है। ऐसे धोखेबाज सरकार को बदलने के लिए जनता संकल्पित है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts