मुख्य समाचार

सचिन मिरूपा ने ठोकी विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी

सचिन मिरूपा ने ठोकी विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी
  • सचिन मिरूपा ने ठोकी विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी –

लाहुल स्पीति, खबर आई

लाहुल स्पीति कांग्रेस पार्टी में विधानसभा उपचुनाव की उम्मीदवारों की दावेदारी बढ़ती जा रही है। लाहुल स्पीति के सभी घाटी से लगभग दो – दो कांग्रेसी नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है। इसी बीच कोकसर निवासी सचिन मिरूपा ने भी कांग्रेस पार्टी से अपने दावेदारी की पेशकश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष अपना आवेदन रखा। वर्तमान में ग्राम पंचायत कोकसर के प्रधान एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सचिन मिरूपा ने लाहुल स्पीति कांग्रेस पार्टी से विधान सभा उपचुनाव की अपने दावेदारी ठोक दी है उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री को लिखित में अपनी दावेदारी की है।

मिरुपा ने कहा कि छात्र संगठन से लेकर भारत जोड़ो यात्रा में पूर्णकालिक रूप से अपनी भागीदारी दी है। छात्र राजनीति से जुड़ते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में विभिन्न पदों पर रहते अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई है। वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts