सड़क हादसा – पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह की गाड़ी पलटी से घायल –

सड़क हादसा – पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह की गाड़ी पलटी से घायल –

सड़क हादसा – पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह की गाड़ी पलटी से घायल –

ऊना,खबर आई सूत्र

हिमाचल प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष व ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चला हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक विधायक सतपाल सिंह सत्ती मंगलवार सुबह ऊना से शिमला के लिए निकले थे। लेकिन बंगाणा के लठियाणी के पास सामने से आ रहे
वाहन से बचने के चक्कर में उनकी गाड़ी सड़क में पलट गई। वहीं पास के बस स्टॉप पर मौजूद लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सतपाल सिंह सत्ती व उनके सुरक्षा कर्मचारी संदीप ठाकुर समेत चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद तुरंत सतपाल सिंह सत्ती और सभी लोगों को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सतपाल सिंह सत्ती ने छाती में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। साथ ही पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने सतपाल सिंह सत्ती का कुशलक्षेम जाना।

चिकित्सकों के मुताबिक सतपाल सत्ती पूरी तरह ठीक है, लेकिन इसके बावजूद भी उनके सीटी स्कैन समेत अन्य टैस्ट करने के साथ्ज्ञ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जबकि हादसे की जानकारी देते हुए सत्ती ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी के चालक को शायद नींद आ गई थी, जिसके कारण वह अपनी दिशा भटक कर दूसरी लेन में आ गया। उसी से बचने के चक्कर में उनका चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। उन्होंने कहा कि वह काफी हद तक ठीक है। सीने में दर्द होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार अन्य सभी ठीक है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts