मुख्य समाचार

लाहुल स्पीति की आर्थिकी को मजबूत करने में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान -डॉ रोहित शर्मा, सहायक आयुक्त

लाहुल स्पीति की आर्थिकी को मजबूत करने में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान -डॉ रोहित शर्मा, सहायक आयुक्त

लाहुल स्पीति की आर्थिकी को मजबूत करने में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान -डॉ रोहित शर्मा, सहायक आयुक्त

केलांग मुख्यालय में आयोजित हुए अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए –

लाहुल स्पीति, खबर आई

जिला लाहुल स्पीति में 8 मार्च को होली उत्सव के चलते अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिला लाहुल स्पीति के मुख्यालय केलांग में 9 मार्च को आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त उपायुक्त लाहुल स्पीति डॉ रोहित शर्मा ने मौके पर उपस्थित लोगो को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाहुल की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में महिलाओं उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि देश के 10 अग्रणी जिलों में जिला लाहुल स्पीति भी शुमार है जोकि प्रति व्यक्ति आय में बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए महिलाओं की भूमिका अहम् है।

 

लिंग अनुपात में जिला लाहुल स्पीति की 10 वर्ष की आयु वर्ग में बालिकाओं की दर दूसरे जिलों की अपेक्षा प्रदेश भर में 1033 है। उन्होंने नारी शक्ति के अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिला लाहुल स्पीति के महिलाएं अपनी कर्मठता से हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और अपनी अलग पहचान बनाने में प्रयासरत है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का हमेशा से ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सम्मान करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और हमारे समाज में महिलाओं को उचित सम्मान की परम्परा है। उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया और सही पोषण देश रोशन को लेकर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को शपथ दिलवाई |

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts