मुख्य समाचार

नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना,आरोपी भी नाबालिग, मामला हुआ दर्ज

नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना,आरोपी भी नाबालिग, मामला हुआ दर्ज

 नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना,आरोपी भी नाबालिग, मामला हुआ दर्ज –

शिमला, खबर आई सूत्र

राजधानी शिमला में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।  पीड़िता छात्रा का जब प्रेग्नेंसी जांच करवाया गया तो छात्रा गर्भवती पाई गई। जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह भी नाबालिग निकला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।

 

 

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो परिवार के सदस्यों ने उक्त छात्रा को अस्पताल ले गए। जहां जांच ने समाने आया कि नाबालिग छात्रा गर्भवती है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, वह भी नाबालिग है। सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है। ऐसे में मामला गंभीर होने के चलते पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस ने IPC की धारा 376 (2)(n) IPC & 6 of पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts