मुख्य समाचार

दिल्ली में 5 वर्ष की मासूम का अपहरण के बाद रेप

दिल्ली में 5 वर्ष की मासूम का अपहरण के बाद रेप

नई दिल्ली (खबर आई संवाद सूत्र )

दिल्ली में 5 वर्ष की मासूम का अपहरण के बाद रेप

नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर है, और उसका इलाज चल रहा है। कथित अपहरणकर्ता लड़की को गोद में ले जाता दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि आई पी सी और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मासूम बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी वहीं से बच्ची को उठा कर ले गया। जब बच्ची घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची को खोजने के लिए भरपूर कोशिश की लेकिन बच्ची नहीं मिली।
गुरुवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 7 बजे बच्ची एक पार्क के पास मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम से रेप की पुष्टि की। पुलिस सीसी टीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts