मुख्य समाचार

प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल – मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल – मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला (खबर आई ब्यूरो )

 प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल – मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। प्रदेश में लगभग 68 स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री  सुक्खू ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में स्कूल खोलने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

   बोर्डिंग स्कूलों में बच्चों गुणवत्ता शिक्षा के साथ – साथ बेहतर खेल सुविधाएं भी मिलेंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts