मुख्य समाचार

पुलिस ने अब चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील को किया गिरफ्तार, 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर – 

पुलिस ने अब चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील को किया गिरफ्तार, 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर – 
  • पुलिस ने अब चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील को किया गिरफ्तार, 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर –

शिमला, खबर आई ब्यूरो

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में पुलिस ने तहसील वेलफेयर अधिकारी के बाद एक महिला वकील को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अवंतिका को बुधवार को पुलिस ने शोघी बैरियर से पकड़ा है। इस संबंध में उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने संदीप शाह के साथ बैंक खातों के लेनदेन के मिले सुबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में अभी तक पुलिस तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक इसके अलावा करीब 25 महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह में बड़ी संख्या में महिलाएं नशा तस्करी के मामले में संलिप्त पाई गई हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ तथ्यों को जुटाने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरी कर रही है। इस मामले में एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पता चलता है कि शाह गिरोह ने जिले में हर वर्ग के युवाओं को नशे के दलदल में फंसाया था। इसमें कोई नशे की लत का शिकार होकर नशा तस्करी से जुड़ गया तो कोई पैसा कमाने के लालच में चिट्टे की तस्करी कर रहा था।

जिला पुलिस अभी तक इस मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस शाह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अभी तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटा चुकी है जबकि अभी कई बेनामी खातों की जांच जारी है। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि संदीप शाह गिरोह के मामले में बड़ी संख्या में महिलाओं की तस्करी में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने अभी तक तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है और 25 और महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं।

पुलिस ने इस मामले में बुधवार को भी एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है। कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे। पुलिस का साफ संदेश है, जो नशा फैलाएगा, जेल में जाएगा। शहर में चलने वाले नशा तस्करी के गिरोह में महिलाओं की भी बड़े पैमाने पर संलिप्तता पाई गई है। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में इसको लेकर अहम सुबूत पुलिस के हाथ चढ़े हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 36 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

संदीप शाह के साथ बैंक खातों और डिजिटल तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 25 महिलाओं की पहचान की है, जिनकी नशा तस्करी में बड़े स्तर पर संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सुबूत जुटा रहा है। बुधवार को इसी तरह के मामले में पुलिस ने ढली की रहने वाली अंवतिका को गिरफ्तार किया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts