मुख्य समाचार

आधा किलो चरस के साथ पुलिस ने धरा कांगड़ा का तस्कर

आधा किलो चरस के साथ पुलिस ने धरा कांगड़ा का तस्कर
  • आधा किलो चरस के साथ पुलिस ने धरा कांगड़ा का तस्कर

मंडी, जोगिंद्रनगर  (खबर आई)

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडी जिला की जोगिंद्रनगर पुलिस ने एक युवक को 517 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर पुलिस टीम ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 517 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान हेत राम निवासी लंबाहार, बीड़ जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts