मुख्य समाचार

प्रदेश में अध्यापकों के लिए बनेगी स्थाई नीति – रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री

प्रदेश में अध्यापकों के लिए बनेगी स्थाई नीति – रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री
  • प्रदेश में अध्यापकों के लिए बनेगी स्थाई नीति – रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री

  • दूरदराज व जनजातिय क्षेत्रों में तय समय के बाद ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी-

शिमला, खबर आई

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने माना कि प्रदेश में मौजूदा समय में स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के 12000 पद खाली चल रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में तो स्थिति सामान्य है लेकिन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अध्यापकों के खाली पद चिंता का विषय है। रोहित ठाकुर ने कहा कि इन रिक्त पदों को सरकार युक्तिकरण तरीके से भरेगी।

   एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि टीजीटी और जेबीटी के 6 हजार नियुक्तियों का मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर जल्द कोई फैसला लेगी। रिक्त पदों को भरने का मामला कैबिनेट के समक्ष रखेंगे। स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने का मामला विभाग ने वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही इसे मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts