मुख्य समाचार

पदम श्री नेकराम का जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में संबोधन

पदम श्री नेकराम का जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में संबोधन

पदम श्री नेकराम का जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में संबोधन –

कुल्लू, खबर आई ब्यूरो

 आज जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता नेकरम शर्मा को विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद स्थापित करने हेतू अंमन्त्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजकुमार शर्मा जी ने किया और छात्रों को आमंत्रित अतिथि से परिचित कराया। प्राचार्य श्री राजेश कुमार जी ने मुख्य अतिथि श्री नेकराम शर्मा जी को शॉल भेट कर उनका अभिनंदन  किया। नेकराम शर्मा जी ने छात्रों को विद्यालय के सभागार में संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्रों को मिश्रित खेती के उत्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसके लाभों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को मोटे  अनाज (मिलेट) के उपयोग और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया।
नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ पदम श्री नेकराम जी
  सभी छत्रों ने उनके सम्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और मोटे अनाज को भोजन के रूप में उपयोग करने हेतु छात्र प्रेरित हुए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री राजेश कुमार जी ने मुख्य अतिथि श्री नेकराम शर्मा जी का पुन: आभार व्यक्त किया और छात्रों को उनके जीवन वृत्त से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा जी के साथ साथ श्री राजकुमार शर्मा, श्री आर.पी. शर्मा, श्रीमती नीना शर्मा, सुश्री रिंकू सिंह, श्री राजेश ठाकुर, श्रीमती रीता वर्मा, श्री ऋषिराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts