मुख्य समाचार

पधर पुलिस ने चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

पधर पुलिस ने चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
  • पधर पुलिस ने चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार –

मंडी, खबर आई पधर

पधर थाना के अधीन टिक्कन पुलिस चौकी ने नाके के दौरान स्कूडी स्वार दो युवकों से 127 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफतार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बरोट झटिंगरी मार्ग पर नाका लगा रहा था। बरोट की ओर से आ रही स्कूटी नंबर एचपी-37 जी 7762 को जांच के लिए रोका तो तलाशी लेने पर स्कूटी की डिकी से 127 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सौरभ बालिया उम्र 29 वर्ष और जोगिंदर सिंह 30 निवासी पालमपुर कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर देश राज ने की। पुलिस नाके के दौरान हेड कांस्टेबल पंकज कटोच, बलदेव सिंह और आरक्षी अशोक कुमार डियुटी पर मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts