सुक्खू केबिनेट का 24 को शपथ ग्रहण समारोह!

सुक्खू केबिनेट का 24 को शपथ ग्रहण समारोह!

शिमला (खबर आई)
24 को होगा सुक्खू केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह!

आखिर कर लंबे इंतजार के बाद अंततः 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की केबिनेट का गठन हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 24 दिसंबर शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है। संभवत: इसलिए ऐसा किया गया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में बहुत विलंब हो रहा था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह 18 दिसंबर को नई दिल्ली में संक्रमित हुए थे। बताया जा रहा है कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts