मुख्य समाचार

आधार अपडेशन के लिए जिला वासियों  से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा – सुमित खिमटा, उपायुक्त

आधार अपडेशन के लिए जिला वासियों  से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा – सुमित खिमटा, उपायुक्त

आधार अपडेशन के लिए जिला वासियों  से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा – सुमित खिमटा, उपायुक्त

लाहुल स्पीति, खबर आई

जिला लाहुल स्पीति के उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए जिला वासियों  से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जिन लोगों  ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपये देकर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

    हालांकि, निवासियों के लिए काफी राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है।

आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है।

उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा  ने जिला वासियों  से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts