मुख्य समाचार

9 मार्च को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायलय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा – आभा चौहान

9 मार्च को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायलय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा – आभा चौहान
  • 9 मार्च को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायलय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा – आभा चौहान

कुल्लू, खबर आई ब्यूरो

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू के सचिव आभा चौहान ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 9 मार्च 2024 को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायलय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय में लोक अदालत की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली पानी के बिल सम्बन्धी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद, और विशेष रूप से 2 लाख तक के चैक से लेनदेन के मामले लिए जाएंगे।
 उन्होंने बताया कि इसी दिन मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में इस प्रकार से लंबित मामले हैं वह ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से किया जाता है इनमे किसी भी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। उन्होंने लोगों से लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नंबर 0 1 9 0 2 2 2 2 3 7 8 पर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts