मुख्य समाचार

कनाडा भागने के फिराक में थे चिट्ठा तस्कर मां बेटी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 

कनाडा भागने के फिराक में थे चिट्ठा तस्कर मां बेटी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 
  • कनाडा भागने के फिराक में थे चिट्ठा तस्कर मां बेटी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

धर्मशाला, खबर आई

कनाडा भागने की फिराक में चिटटा सप्लायर महिला सरगना और उस की बेटी को जिला कांगड़ा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी मां को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। महिला सरगना के तार, पिछले माह धर्मशाला में बरामद चिटटे के मामले से जुड़े हुए हैं। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी हुई थी। जनवरी माह में पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने पंजाब के चिटटा सप्लायर को पकड़ा था। अब उसी मामले में इस गिरोह में सरगना महिला तथा उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पहले से गिरफ्तार पंजाब का चिट्टा तस्कर इसी महिला के खाते में पैसे ट्रांसफर किया करता था।

बताते चलें कि आरोपी महिला को जालंधर, जबकि उसकी बेटी को दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जब वे कनाडा के लिए फ्लाईट से जाने वाली थी। दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने मां तथा बेटी को 3 दिन के पुलिस रिंमाड पर भेज दिया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts