विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

 विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा –

ललित ठाकुर, खबर आई पधर

द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागी के बाडा गाँव का दौरा कर लोग से मिले और लोगों की समस्याएं सुनी।

बाड़ा गांव में पहुंचते ही लोगों ने विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वही उन्होंने विधानसभा में मिली अपार जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। आने वाले समय मे विकास की गति को तेज किया जायगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जितने भी शैक्षणिक संस्थान खोले थे उनको कांग्रेस सरकार ने सता में आते ही डिनोटिफाइड करना शुरू कर दिया है। अगर कांग्रेस सरकार उन्हें तुरंत बहाल नही करती है तो प्रदेश सरकार को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है जो सही नही है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts