मुख्य समाचार

नाबालिग लड़की ने रावी नदी पर कूदकर दी अपनी जान

नाबालिग लड़की ने रावी नदी पर कूदकर दी अपनी जान

चम्बा खबर आई

नाबालिग लड़की ने रावी नदी पर कूदकर दी अपनी जान –

मृतक लड़की पांगी की निवासी –

     डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की फोन पर बात करते हुए निर्माणाधीन पुल पर आई और जूते खोले और नदी में छलांग लगा दी।लड़की के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और रात करीब 12 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन नाबालिग युवती का कुछ पता नहीं चला। आज पुलिस ने लड़की का शव बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि लड़की द्वारा आत्महत्या किस वजह से की गई।

       पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है मृतक लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई। लड़की सर्दियों की छुट्‌टी में अपनी बुआ के घर चंबा आई हुई थी। अब पुलिस लडकी के मोबाइल फोन से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अंतिम समय में नाबालिक लड़की ने किस से बात की थी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts