मुख्य समाचार

बिजनी के साम्बल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और त्रिदेवों की बैठक सम्पन्न

बिजनी के साम्बल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और त्रिदेवों की बैठक सम्पन्न
  • बिजनी के साम्बल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और त्रिदेवों की बैठक सम्पन्न

मंडी, खबर आई पधर

द्रंग मण्डल भाजपा के बूथ अध्यक्ष और त्रिदेवों की बैठक इलाका दुंधा के बड़ीधार, बिजनी के साम्बल और अपर भीउली में सम्पन्न हुई। बड़ीधार में द्रंग मण्डल भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। वही बैठक में द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। वही पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि जब जब चुनाव आते है कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह करते नही थकते। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के लोगों ने 1500 रुपये के फार्म भरकर महिलाओं को ठगा। अब लोकसभा के चुनावों में भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक नेत्री मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी पर अभद्र भाषा का उपयोग कर रही है जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह अपमान कंगना के नही बल्कि मंडी संसदीय क्षेत्र की उन सभी महिलाओं का है।

 कंगना मंडी से भारी मतों से विजयी होकर संसद पहुंचेगी –

पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि देश दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में अमित छाप छोड़ कर देश के तमाम वर्ग को केंद्र सरकार की जन कल्याण नीतियों से लाभान्वित किया है। देश हित में अनेकों गौरवशाली फैसले लिए। कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुुए कहा कि अब बार 400 पार का लक्ष्य कार्यकर्ता सब साथ और सबका विकास के मूल मंत्र का साथ परास्त करें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने पतन का कारण स्वयं बनी है। सता में होते हुए कांग्रेस के लोगों ने इस पार्टी से किनारा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है जिसका श्रेय पार्टी की साफ छवि को जाता है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts