
-
शिक्षाविद स्कूल पधर की छात्रा मानवी ने उत्तीर्ण की जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुई चयनित
मंडी, खबर आई पधर
शिक्षाविद स्कूल पधर की छठी कक्षा की छात्रा मानवी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। मानवी ने जेएनवी छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके मेरिट सूची में स्थान बनाया। मानवी के पिता कोचिंग अकादमी का संचालन करते हैं जबकि माता कानूनगो के पद पर कार्यरत है।
स्कूल के चेयरमैन सुनील डोगरा ने बताया कि शिक्षाविद स्कूल पधर में बच्चों के आधारभूत शिक्षा कौशल व सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप बहुत ही कम समय में इस पाठशाला से जेएनवी में यह तीसरा चयन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में जारी हुए दसवीं कक्षा परिणाम में भी स्कूल के सभी बच्चों ने अच्छे अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की।
उन्होंने स्कूल की तरफ से मानवी व उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए उसके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
