मुख्य समाचार

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा 

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा 

खबर आई संवाद सूत्र

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा

 शिमला की 26 वर्षीय लड़की के साथ चंडीगढ़ में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज चंडीगढ़ जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उसका रिमांड ले सकती है।
    मोहाली के शाही माजरा में किराए पर रहने वाली पीड़िता को चंडीगढ़ सेक्टर 39 के मकान में कैद कर रखा गया था। यहीं आरोपी सन्नी और उसके साथी सिरसा निवासी परविंदर ने पीड़िता के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पहले सन्नी ने पीड़िता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया और फिर परविंदर ने भी उसे अपना शिकार बनाया।    पीड़िता लगभग 4 दिन तक इनकी कैद में रही और किसी तरह बच कर भाग निकली। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने रेड कर परविंदर को काबू कर लिया था। परविंदर सेक्टर 39 के उस मकान में रहता था जहां यह वारदात हुई। सन्नी घूमाने के बहाने पीड़िता को यहां लाया था। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कैद में रखने और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया था।
   पीड़िता ने बताया है कि उसे आरोपियों ने खाने में कोई चीज दी थी जिससे वह अचेत हो गई थी। जिसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ शाही माजरा में रह रही थी। इनके फ्रेंड सर्कल में सन्नी आ गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सन्नी परिवार से बेदखल है और वह कुछ काम नहीं करता। परविंदर और सन्नी दोनों दोस्त हैं।           पीड़िता की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष CrPC 164 के तहत स्टेटमेंट रिकार्ड करवा दी गई है। वहीं आरोपी परविंदर सिंह को कोर्ट में पेश कर बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पीड़िता का मेडिकल करवाए जाने के बाद वह अब परिवार के साथ है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts