
-
लाहुल स्पीति भाजपा ने दी पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं –
लाहुल स्पीति, खबर आई
भारतीय जनता पार्टी जिला लाहुल-स्पीति के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
लाहुल-स्पीति भाजपा के नेता व पूर्व विधायक रवि ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी भाजपा लाहुल स्पीति अखिलेश कपूर,सह प्रभारी रणबीर गुलेरिया,मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा व जिला अध्यक्ष रिग्जिन सम्फेल हायरपा और स्थानीय नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि श्री जय राम ठाकुर जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्र लाहुल-स्पीति में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन से इस घाटी की तस्वीर बदली है, जिसका श्रेय उनके निरंतर प्रयासों और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय को जाता है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में श्री जय राम ठाकुर जी आज भी प्रदेश के हितों और जनता की आवाज़ को प्रखरता से उठा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में लाहुल-स्पीति भाजपा निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
लाहुल-स्पीति भाजपा परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता रवि ठाकुर,प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी लाहुल स्पीति अखिलेश कपूर, सह प्रभारी रणबीर गुलेरिया, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा व जिला अध्यक्ष रिग्जिन सम्फेल हायरपा, उपाध्यक्ष तन्ज़िन कारपा, दोरजे नामग्याल, बलदेव शर्मा, शेर सिंह, ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी पदम् देव, महामंत्री संजय कटोच, राकेश कुमार, सचिव सुशीला, अंजू देवी, शिल्पा देवी, श्याम राणा, तन्ज़िन केसांग, मोहन लाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद लारजे, कार्यालय सचिव सोनम चर्चिपा, मीडिया सह प्रभारी रोहन कपूर, आईटी संयोजक, कुंगा सन्नी, सह आई टी संयोजक लोबजांग, सोशल मीडिया संयोजक, तन्ज़िन मिंगयूर, सोशल मीडिया सह संयोजक संजय, प्रवक्ता छेरिंग सम्फेल, कार्यालय सह सचिव प्रेम सिंह, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, केलंग मंडल के अध्यक्ष तन्ज़ीन कटोच व स्पीति मंडल के अध्यक्ष डिमडुल गटुक, जिला व् मंडल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमीर ठाकुर, जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल मनेपा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल बौद्ध, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम लाल, महामंत्री रमेश सोलमी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षा मीना ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष टशी ज्ञालछन, समस्त प्रकोष्टों के संयोजक एवं सह संयोजक और मोर्चो के मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
