मुख्य समाचार

लाहुल स्पीति भाजपा ने केलंग में मनाया 46वां स्थापना दिवस

लाहुल स्पीति भाजपा ने केलंग में मनाया 46वां स्थापना दिवस
  • लाहुल स्पीति भाजपा ने केलंग में मनाया 46वां स्थापना दिवस –

लाहुल स्पीति, खबर आई

भारतीय जनता पार्टी लाहुल स्पीति ने रविवार को केलंग में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया। केलंग में आयोजित स्थापना दिवस में पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। केलंग में खुले नए पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं इस दौरान रवि ठाकुर ने केलंग में खुले पार्टी के नए कार्यालय का उद्धघाटन भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी कड़ी में आज लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलो केलंग और उदयपुर मडंल के भी पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। आज पूरे देश और प्रदेश में भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा, लाहुल मंडल अध्यक्ष तंजिन कटोच, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *