कुल्लू पुलिस ने 1.140 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

कुल्लू पुलिस ने 1.140 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
  • कुल्लू पुलिस ने 1.140 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार  –

कुल्लू, खबर आई

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के प्रति अभियान के तहत पुलिस थाना आनी की टीम ने एक व्यक्ति को 1.140 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना आनी की टीम गश्त/ नाकाबंदी के दौरान दोगला पुल के समीप एक बस को प्रक्रियानुसार जाँच के लिए तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के कब्जे से 1.140 किलोग्राम चरस बरामद किया है।

आरोपी की पहचान महावीर (56 बर्ष) पुत्र माहा सिंह निवासी गाँव व डाकघर शामरी तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के तौर पर हुई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना आनी में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया। मामले की आगामी जाँच ज़ारी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts