हिमाचल – कुलदीप पठानिया होंगे 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष-

हिमाचल – कुलदीप पठानिया होंगे 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष-

धर्मशाला ( खबर आई संवाद सूत्र)

कुलदीप पठानिया होंगे 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष-

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया पठानिया का समर्थन

 अध्यक्ष का चुनाव कल विधानसभा में होना है। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुलदीप पठानिया के नाम का समर्थन किया है। इसलिए पठानिया सांझा उम्मीदवार हो गए हैं। नामांकन आज खत्म हो गए हैं। उम्मीद है कि वह कल निर्विरोध चुन लिए जाए।
      कुलदीप पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार चुनाव जीतकर आए हैं। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 1993 और 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। चौथी बार 2007 और पांचवी बार 2022 में विधायक निर्वाचित हुए।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts