
-
स्वच्छता को लेकर सख्त हुई केलंग पंचायत
लाहुल स्पीति, खबर आई केलंग
महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित केलंग पंचायत की ग्राम सभा में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जनता के विभिन्न समस्याओं को उठाया। स्वच्छता को लेकर पंचायत मे सख्ती से कार्य करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया
ग्राम पंचायत ने सफाई को लेकर जिला प्रशासन और साडा को सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की मांग रखी। जिसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी घर घर, होटल, ढाबों से कूड़ा उठाने, समय-समय पर नालियों की सफाई, उटी नाला, शकस्स नाला, अपर केलंग, लोअर केलंग, ऑलड बस स्टैंड, बिलिंग नाला, बिलिंग मे सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए।
महात्मा गांधी जी के जयन्ती पर ग्राम पंचायत के लोगों ने ग्राम सभा में प्रण लिया कि केलंग पंचायत मे स्वच्छता को लेकर सीवरेज के कार्य को जल्द शुरू करने, विभिन्न जगहों पर शौचालय के निर्माण करने, कूड़े को समय-समय पर उठाने का प्रबंध करने को सख्ती करने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय की पंचायत को स्वच्छ रखना और सौंदर्यकर्ण करना जरूरी है। ग्रामीणों ने मनरेगा के कार्यों को शेल्फ में डालने और पंचायत की विभिन्न विकास कार्यो को करने बारे चर्चा की।
ग्राम पंचायत प्रधान सोनम जांगपो ने ग्राम पंचायत मे हो रहे विकास कार्यों को सभी के सामने चर्चा की और केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न स्कीमों को जनता को बताया। पंचायतों में विशेष विकास कार्यों को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
ग्राम सभी में जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध, वार्ड सदस्य कांता देवी, रिगजिन अंगमो, अंगमो, सचिव शेर सिंह, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक नावंग नोरबू विशेष तौर पर मौजूद रहे।
