
-
कलजंग नामगयल और टकपा समतन को बनाया स्पीति मंडल के महामंत्री, भाजपा ने जारी की मंडल की नई कार्यकारणी
लाहुल स्पीति, खबर आई
लाहुल स्पीति भाजपा ने स्पीति मंडल की कार्यकारणी सूची जारी की है। जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि हाइकमान की संतुति के बाद मंडल अध्यक्ष डेमदुल गटुग मंगलवार को नव गठित कार्यकारणी की सूची जारी की है। कलजंग नामगयल और टकपा समतन को मंडल महामंत्री बनाया गया है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर, जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा और मंडल अध्यक्ष ने स्पीति मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रवि ठाकुर ने कहा कि सभी के नेतृत्व में पार्टी व संगठन को मजबूती मिलेगी यह मुझे पूर्ण विश्वास है और सभी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी को नए आयाम स्थापित करने में कामयाब होंगे। वीर वेद्य, लामो बुटित, तेंजिन तंडुप और पदमा रिगजिन को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
टशी को कोषाध्यक्ष, ग्यालसन, सोनम, तेंजिन, तेंजिन मुन्नी और देकिद को सचिव बनाया गया है। केसंग तोबगे को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता रमेश चंद, कार्यालय सचिव कुंगा सन्नी, आईटी संयोजक टकपा तंजिन, आईटी से संयोजक देचेन अंगमो, सोशल मीडिया संयोजक पलदान शेरप, सोशल मीडिया सह संयोजक छेरिंग देकिद के अलावा 15 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मंडल कार्यकारणी ने 17 सदस्यों को लिया गया है। जबकि 7 स्थाई आमंत्रित सदस्य के साथ 7 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।