बागियों की सूची ले कर नड्डा से मिलेंगे जय राम ठाकुर

बागियों की सूची ले कर नड्डा से मिलेंगे जय राम ठाकुर

शिमला ( खबर आई )
बागियों की सूची ले कर नड्डा से मिलेंगे जय राम ठाकुर

हिमाचल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हुई करारी हार के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में खड़े हुए बागियों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा हाईकमान के साथ प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को लेकर मंथन होगा और हार के कारणों पर चर्चा होगी।
हालांकि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। लेकिन इस दौरान प्रदेश भाजपा के नेताओं से राजनीतिक चर्चा नहीं हो पाई थी। ऐसे में उन्होंने जयराम ठाकुर
को दिल्ली आकर हार के कारणों पर चर्चा करने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में हुई हार पर चर्चा करने के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधानसभा में विधायक दल के नेता के चयन पर भी चर्चा होगी। क्योंकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल जनवरी में
खत्म होने वाला है। ऐसे में तय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर किसी नए नेता की ताजपोशी हो सकती है। जिसमें राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी,त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा तथा सिकंदर कुमार के नाम पर चर्चा हो रही है।
लेकिन बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में इंदू गोस्वामी व त्रिलोक जमवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।
वही भाजपा सूत्रों की माने तो अगर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता नहीं बनाया जाता है। तो उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान भी सौंपी जा सकती है। फिलहाल यह तय है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार और दिल्ली में होने वाली चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा में बड़े स्तर पर फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ दी कार्यवाही हो सकती है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts