तूफानी बर्फबारी में  तिब्बत सीमा से महज 15 किमी दूर सुमदो बॉर्डर पर आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया

तूफानी बर्फबारी में  तिब्बत सीमा से महज 15 किमी दूर सुमदो बॉर्डर पर आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया
  •  तूफानी बर्फबारी में आइटीबीपी जवानों ने फहराया तिरंगा

  • तिब्बत सीमा से महज 15 किमी दूर सुमदो बॉर्डर पर तैनात हैआईटीबीपी जवान

स्पीति ,खबर आई सूत्र

चीन अधिकृत तिब्बत से सटे 11 हजार फुट की ऊंचाई में सुमदो बॉर्डर पर बर्फीली चोटियों के बीच आईटीबीपी जवानों ओर स्थानीय लोगों के देशभक्ति को देख कर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। बॉर्डर पर ‘ए वतनदेशभक्ति गीत की गूंज से मानो हिमालय का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया। मौका था गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन।

हिमाचल में चीन अधिकृत तिब्बत सीमा से महज 15 किमी दूर सुमदो बॉर्डर पर आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया। इसमे किनोर के सीमान्त गांव शलखर की महिला मंडल भी शामिल हुई। महिलाओं ने ‘ए-वतन.. देशभक्ति गीत गा कर माहौल को जोश से भर दिया। बॉर्डर से सटे लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ सेना के साथ प्रगाढ़ सम्बंध बनाने के मकसद से भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल इस तरह के मुहिम अक्सर चलाते आ रहें। शलखर महिला मंडल की मुखिया इससे पहले आईटीबीपी जवानों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts