मुख्य समाचार

उपमंडल पधर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उपमंडल पधर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उपमंडल पधर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस –

ललित ठाकुर, खबर आई पधर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर बाल विकास परियोजना द्रंग स्थित पधर की ओर से अंतरास्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत डलाह के सामुदायिक भवन में उपमंडल अधिकारी पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बाल विकास अधिकारी द्रंग ने मुख्य अतिथि को शोल, टोपी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण अभियान के तहत घरों में तैयार की गई पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई । जिसका अवलोकन एसडीएम पधर ने किया। कार्यक्रम मे अनप्रासन और गोद भराई की रस्म भी निभाई गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता

कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें उपमंडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने महिला सशक्तिकरण, नशे से मुक्ति, पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ऊपर महिलाओं को संबोधित किया।

साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैनी आईसीडीएस विभाग से समस्त पर्यवेक्षक, पोषण अभियान ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुनील ठाकुर, आईसीडीएस ऑफिस स्टाफ, सेवा आश्रय संगठन द्रग के महासचिव , कुलदीप सिंह ठाकुर, महिला विंग प्रधान प्रोमिला देवी, कृष्णा महिला मंडल चेली, देव भूमि गर्डकोहल महिला मंडल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी सहायिकाओं वह पधर की प्रबुद्ध महिला शक्ति ने भाग लिया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts