
-
द्रंग में धूमधाम से मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस –
खबर आई, ललित ठाकुर पधर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की स्नोर घाटी की पालो और टकोली पंचायत में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। वही पंचायतो में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय मे महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। कहा कि ऐसा कोई भी कार्य नही है जिसे महिला कर न सके। आज महिलाएं चांद पर पहुंच गई है।
इस अवसर पर विभिन्न महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जो हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को दर्शाती हैं। साथ ही, क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को उन्होंने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जो नारीशक्ति के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्त भूमिका समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनके सम्मान, अधिकार एवं प्रगति के लिए हम सदैव समर्पित हैं। सभी नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
वही उमण्डल पधर की ग्राम पंचायत पाली में भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जय स्वरूप ने की। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।