मुख्य समाचार

टिककर पंचायत में रही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम

टिककर पंचायत में रही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम
  • टिककर पंचायत में रही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम

ललित ठाकुर, खबर आई पधर

ग्राम पंचायत टिक्कर के महिला संगठन माँ गौरी जिसमें 15अलग अलग समूह है ने ग्राम पंचायत टिक्कर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भारतीय युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचते ही महिलाओं ने मुख्यतिथि का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यतिथि ने महिलाओं को अंतरास्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुते कहा कि महिलाओं में इस दिन खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने अपनी अपनी अपनी प्रस्तुतियां कविताओं, नाटी समूह गान आदि प्रस्तुतियां पेश की। उन्होंने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए ग्राम संगठन माँ गौरी व टिक्कर पंचायत की नारी शक्ति का आभार जताया।
इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के साथ साथ ग्राम पंचायत टिक्कर की प्रधान वंदना भंडारी, उपप्रधान केसर सिंह, टिक्कर पंचायत समिति सदस्य चंपा ठाकुर पंचायत वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts