इनोवा कार ने नौ लोगों को कुचला, 5 की मौत, 4 लोग घायल

इनोवा कार ने नौ लोगों को कुचला, 5 की मौत, 4 लोग घायल

 इनोवा कार ने नौ लोगों को कुचला, 5 की मौत, 4 लोग घायल

शिमला, खबर आई सूत्र

आज कालका़-शिमला मार्ग पर काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने कुचल दिया। इस हादसे में बाहरी राज्य के पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक इनोवा टैक्सी सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी।

लेकिन जब वह धर्मपुर सुक्की जोहड़ी के पास पहुची तो तेज रफ्तार इनोवा ने हाईवे किनारे पैदल चल रहे नौ मजदूरों को रौंद दिया और उसके बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। मजदूर यूपी के कुशीनगर और बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts