चेली (चैहड़गलू) में कृषि सम्बंधित जानकारी दी गई –

चेली (चैहड़गलू) में कृषि सम्बंधित जानकारी दी गई –

 चेली (चैहड़गलू) में कृषि सम्बंधित जानकारी दी गई –

मंडी, खबर आई पधर

विकास खण्ड द्रंग की ग्राम पंचायत चेली (चैहड़गलू) में कृषि विज्ञान केंद्र मंडी स्थित सुन्दरनगर द्वारा सोमवार को कृषि शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान चम्पा देवी ने की। इस शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से डाo नेहा चौहान ने उपस्थित जनसमूह को कृषि से सम्बंधित जानकारियां प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यहां की जनता कृषि पर आधारित है और कृषि से सम्बंधित जानकारियां यंहा के किसानों को होनी चहिए। उन्होंने कहा कि फसलों को लगने वाली बीमारियों का हमें खास ध्यान देना होगा ताकि हम अपनी फसलों को बचा सके।

इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान प्रेम सिंह, वार्ड सदस्य बबली देवी, देश राज, मंजू कुमारी, सुनीता देवी, धर्मेन्द्र कुमार व महिला मण्डल की महिलाएं तथा स्थानीय लोगों ने इस शिविर में भाग लिया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts