
-
पचाहली में महिलाओं को दी पौष्टिक आहार की जानकारी
-
बेटी के जन्म पर बांटे बधाई संदेश
कुल्लू, खबर आई
जिला कुल्लू के अंतर्गत आते खडीहार पंचायत के पचाहली पंचायत घर में पोषण पखवाड़े के दौरान एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वृत पर्यावेक्षक नारद सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व उपस्थित सभी का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया। आयुर्वेदा विभाग से रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रही डा. इंदु ने बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन यानी गर्भावस्था से लेकर 2 साल तक के समय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समय बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वहीं जिला परियोजना सहायक पोषण अभियान प्रियंका राजपूत ने गर्भावस्था के दौरान महिला के पर्याप्त पोषण आहार की जानकारी दी तथा सात प्रकार के संतुलित आहारों के बारे में भी बताया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृष्णा व आशा वर्करों द्वारा उपस्थित महिलाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एच.बी. व शुगर की जांच की गई। वहीं गड़सा वृत के पर्यावेक्षक मुनीष ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर से निशा गौतम ने विभाग द्वारा प्रताड़ित महिलाओं को सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में बेटी के जन्म पर परिजनों को बधाई संदेश बांटे गए जबकि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान पोषण आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें मोटे अनाज पर आधार पोष्टिक आहारों को बताया गया। प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी केंद्र पनोगी की हीरा देवी प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान वार्ड पंच लीला देवी सहित करीब 70 ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।