मुख्य समाचार

इटली फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी काव्य वर्षा द्वारा लिखित भारतीय फिल्म चप्पल

इटली फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी काव्य वर्षा द्वारा लिखित भारतीय फिल्म चप्पल
  • इटली फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी काव्य वर्षा द्वारा लिखित भारतीय फिल्म चप्पल –

 

धर्मशाला, खबर आई ब्यूरो

हाल ही में रिलीज़ हुई कांगड़ा जिला की काव्य वर्षा द्वारा लिखित फ़िल्म चप्पल को यूरोप के फ़िल्म फेस्टिवल देल सिनेमा दी सेफालु 2023 के दौरान इटली में दिखाई जाएगी, जो कि यूरोप का बहुत बड़ा फ़िल्म फेस्टिवल है।
उल्लेखनीय है कि काव्य वर्षा द्वारा लिखित फ़िल्म चप्पल को अभी तक बहुत सराहना मिल चुकी है। इस लघु फ़िल्म की कहानी को देश विदेश के लोगों ने बहुत पसंद किया। मशहूर लेखिका काव्य वर्षा द्वारा लिखित और एकलव्य सेन द्वारा निर्मित इस फ़िल्म ने अपने आप में एक अलग पहचान हासिल की है।

 

इस फ़िल्म को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के जसूर शहर में फिल्माया किया गया था। काव्य वर्षा ने बताया कि उन्हें हमेशा से यकीन था कि एक दिन उनकी लिखी फ़िल्म विदेश में भी दिखाई जाएगी और आज उनका सपना पूरा हुआ है। बताया कि एक ही महीने में उनकी फिल्म न्यूयॉर्क और इटली में दिखाई जा रही है।

काव्य वर्षा ने बताया कि फ़िल्म की कहानी अनाथ और सड़क पर घूमने वाले बच्चों पर हो रही प्रताड़ना पर आधारित है। गौरतलब है कि हिमाचल में बनी यह फिल्म विदेशों में भी धूम मचा रही है, यह हिमाचल और हिमाचल वासियों के लिए बहुत गर्व की बात है। काव्य वर्षा के अनुसार आने वाले समय में और बेहतर विषयों से संबंधित फिल्मों पर काम करने की योजना पर काम कर रही हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts