मुख्य समाचार

चेली महोत्सव में काकू और नीरू चांदनी के गानों पर खूब थिरके युवा

चेली महोत्सव में काकू और नीरू चांदनी के गानों पर खूब थिरके युवा
  • चेली महोत्सव में काकू और नीरू चांदनी के गानों पर खूब थिरके युवा –

मंडी, खबर आई पधर

उपमंडल की चेली पंचायत में चल रहे चेली महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर लोक कलाकार चंबा से काकू राम ठाकुर, मनाली से नीरू चांदनी के नाम रही। स्थानीय कलाकारों ने भी संध्या में समां बांधा। काकू राम ने गरू वंदना के साथ संध्या का आगाज किया। उन्होंने मित्रां दा नां चलदा, रोहड़ू जाणा मेरी आंमिए, दिल दे के कदर न पाई दिलदारा, ईन्हां बड़ियां जो तूड़का लाणा हो ठेकेदारनिए, चंबा वार की नदियां पार, नीरू चली घूमंदी, ईश्क दा गिरदा पैंदा, आया मैं गडृडी मोड़के, तेरी मंजी थले कौन, बोलिंया करदा पंजाबी बोलियां प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नीरू चांदनी की नॉन स्टाप नाटियों पर युवा खूब थिरके। पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने, चिटृटा तेरा चोला काला डोरा हो शंभूआ हाथा सोठी हो, इसा गरांए देया लंबरा हो, करी लेणी करी लेणी पहाड़ा री सैर, बबली प्यारीये तेरे देशा रा पाला गीतों ने खूब तालियां बटोरी।

पंचायत समिति सदस्य घनश्याम उर्फ भाउ ठाकरे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने संध्या के सफल आयोजन के लिए 21 हजार की प्रोत्साहन राशि अपनी ओर से मेला कमेटी को दी। मेला कमेटी अध्यक्ष पंचायत उप प्रधान प्रेम सिंह प्रीतू ने उनका शॉल टोपी और स्मृति चिंह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान चंपा देवी, पधर मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सिबा, सुबेदार चमन ठाकुर, करण सिंह, शिव कुमार, शशी शर्मा, हेम राज, करण ठाकुर, सचिन शर्मा, कमल किशोर, पुर्ण चंद यादव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts