मुख्य समाचार

विवादित नारा से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो, उसके लिए मुझे खेद है – पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर

शिमला (खबर आई संवादाता)

विवादित नारा से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो, उसके लिए मुझे खेद है – पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर

सरकार के बेतुके फैसले को लेकर,विपक्ष सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगाए विवादित नारे से किनारा कर लिया है। बिक्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी हमारी भी बहन हैं। रैली में यदि किसी ने विवादित नारा लगाया है तो भाजपा को इसका खेद है। हम कतई ऐसे नारों के पक्ष में नहीं हैं। न ही इस तरह की कोई मंशा थी। यदि किसी के मन को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मुझे खेद है।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में भाजपा के कार्यकाल के दौरान कांग्रेसी मुख्यमंत्री के पुतले जलाने के साथ उन मंत्रियों के खिलाफ भी असंसदीय भाषा का प्रयोग करते रहे। अभी सरकार को बने 15 दिन ही हुए हैं और प्रदेश की जनता सरकार के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है।
बिक्रम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में एसडीएम दफ्तरों के बंद होने पर दो रैलियां निकाली थीं। लोगों में इस बात को लेकर बेहद आक्रोश था कि पूर्व सरकार ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करवाने के बाद इतना अच्छा काम किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते एक साथ दो एसडीएम ऑफिस बंद कर दिए। कहा कि विपक्ष सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

 

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts