मुख्य समाचार

खेलों का युवाओं को नशे से दूर रखने और शारीरिक विकास में अहम योगदान — कुंगा बौद्ध

खेलों का युवाओं को नशे से दूर रखने और शारीरिक विकास में अहम योगदान — कुंगा बौद्ध
  • खेलों का युवाओं को नशे से दूर रखने और शारीरिक विकास में अहम योगदान — कुंगा बौद्ध

  • केलंग में पिलची मद आइस रिंक पर आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ

लाहुल स्पीति, खबर आई

लाहुल घाटी के केलंग स्थिति पिलची मद आइस रिंक पर आज आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में लाहुल घाटी के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 70 बच्चे एवं युवा (आयु वर्ग 7 से 21 वर्ष) भाग ले रहे हैं।

यह शिविर 8 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को बेसिक से इंटरमीडिएट स्तर तक आइस हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईस हॉकी क्लब केलंग के अध्यक्ष सुनील बोध ने बताया कि शिविर में अनुभवी कोच सोनम जांगपो, केसंग देकित एवं वीरेंद्र कुमार द्वारा बच्चों को स्केटिंग, स्टिक हैंडलिंग, तकनीकी कौशल तथा टीम प्ले की बारीक जानकारियां दी जाएंगी। इस के साथ ही आगामी स्पीति कप के लिए लाहुल ब्लेजिनग बियर टीम के लिए अंडर-14, अंडर-18 एवं सीनियर वर्ग की टीमों का चयन भी इसी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आइस हॉकी क्लब केलंग द्वारा किया गया है, जिसे जिला प्रशासन केलंग, ग्राम पंचायत केलांग तथा लाहुल स्पीति आइस हॉकी एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त हुआ है। माइनस तापमान में स्थानीय युवाओं की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया गुनगशेल के समीप पिलची मद आइस रिंक लाहौल घाटी का पहला स्थाई आइस हॉकी रिंक है, जो क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लाहुल के युवाओं को विंटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेंगे और उन्हें जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।

कुंगा बौद्ध ने कहा कि खेल गतिविधियाँ युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, जिससे स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि नशे से दूर रखने और युवा पीढ़ी को फिट रखने के लिए उन्होंने पहले भी खेलो को आयोजित किया है और आगे भी करते रहेंगे।

उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे बड़े खेल आयोजनों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया संजीवन रॉय का भी लाहुल स्पीति में आइस हॉकी को बढ़ावा देने में अहम योगदान हैं वो भी जल्द बच्चो से मिलेंगे। साथ ही बच्चों की बेहतरी के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts