मुख्य समाचार

हिमाचल की नई विधानसभा को मिले 7 मंत्री और 6 मुख्य संसदीय सचिव

हिमाचल की नई विधानसभा को मिले 7 मंत्री और 6 मुख्य संसदीय सचिव

शिमला(खबर आई ब्यूरो)

हिमाचल की नई विधानसभा को मिलें 7 मंत्री और 6 मुख्य संसदीय सचिव –

    5 जिलों को नहीं मिला मंत्री पद

   अकेले शिमला जिले से 3 विधायक विक्रमादित्य, रोहित और अनिरुद्ध मंत्री बने हैं। इसके अलावा कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत राम नेगी, सोलन से धनीराम शांडिल और सिरमौर से हर्षवर्धन को भी मंत्री बनाया गया है। हमीरपुर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और ऊना से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हैं। 5 जिलों को कोई मंत्री पद नहीं मिला।

  मुख्यमंत्री ने  6 विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, एमएल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी शामिल रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts