मुख्य समाचार

हिमाचल – अभी नही कर पाएंगे लोग बर्फ के दीदार , हिमाचल में 3 दिन चलेगी शीत लहर

हिमाचल – अभी नही कर पाएंगे लोग बर्फ के दीदार , हिमाचल में 3 दिन चलेगी शीत लहर

शिमला (खबर आई )
नही कर पाएंगे लोग बर्फ के दीदार –
हिमाचल में 3 दिन चलेगी शीत लहर –
हिमाचल के 3 जिलों में घने कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसमें बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी जिला शामिल हैं-
हिमाचल में बारिश न होने के कारण सूखी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है,जिस वजह से मौसम में ऐसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल के मैदानी क्षेत्र पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं। सुबह-शाम पड़ रही ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी सूखी ठंड के कारण हिमाचल के न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक मौसम में किसी भी तरह के बदलाव न होने की बात कही है। इस बीच 20 दिसंबर तक हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों को जल्दी नहीं होंगे बर्फ के दीदार मौसम की इस बेरुखी के चलते हिमाचल आने वाले पर्यटकों को अभी जल्दी बर्फ का दीदार नहीं होगा। बर्फबारी के लिए हिमाचल में अभी परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल नहीं है। यहां पर भले ही न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया हो, लेकिन अधिकतम तापमान कई जगह पर सामान्य से अधिक चल रहा है, जिस वजह से बर्फ गिरने अभी हालात नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग में पूर्वानुमान जारी किया है कि दिसंबर अंत तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts