मुख्य समाचार

नौकरी – हिमाचल पुलिस में होगी 1126 कांस्टेबल की भर्ती !

नौकरी – हिमाचल पुलिस में होगी 1126 कांस्टेबल की भर्ती !
  •  हिमाचल पुलिस में होगी 1126 कांस्टेबल की भर्ती !

  • मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजी फाइल –

शिमला, खबर आई

हिमाचल पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस विभाग जल्द 1226 कांस्टेबल की भर्ती करने जा रहा है। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले वित्त विभाग से मंजूरी मांगी है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद कांस्टेबल भर्ती मामला कैबिनेट में जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल तथा 57 ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। मौजुदा समय पुलिस महकमे में विभिन्न श्रेणी कर्मियों के 2249 पद खाली पड़े हैं। इनमें 75 फीसदी से ज्यादा पद कांस्टेबल के खाली बताए जा रहे हैं। ऐसे में नए जवानों की भर्ती के पुलिस विभाग में कांस्टेबल की कमी दूर होगी। इससे डबल शिफ्ट कर रहे जवानों पर अतिरिक्त काम का बोझ कम होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts