मुख्य समाचार

सुक्खू के राज में हिमाचल में हिमाचल – पहली भर्ती, जल्द होंगी 983 नियुक्तियां –

सुक्खू के राज में हिमाचल में हिमाचल – पहली भर्ती, जल्द होंगी 983 नियुक्तियां –

शिमला ( खबर आई संवादसूत्र )
सुक्खू के राज में हिमाचल में पहली भर्ती –
जल्द होंगी 983 नियुक्तियां –

हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई स्टाफ नर्स और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 983 पदों पर भर्ती का रिजल्ट आ गया है। अब हिमाचल में बनी मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू की सरकार 983 उम्मीदवारों की नियुक्ति करेंगी।
वर्तमान सरकार ने जहां​​​​​​ अन्य भर्तियों पर रोक लगाई गई है, वहीं हेल्थ मिशन के तहत भर्तियां करने की मंजूरी मिली है। 983 पदों पर की गई भर्ती का परिणाम अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से घोषित किया गया।
हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 723 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा 159 नर्सों के खाली पद भी भरे जा रहे हैं। वहीं, फीमेल हेल्थ वर्कर्स के लिए 65 पदों का परिणाम भी घोषित किया गया है। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन के तहत लैब टेक्निशियन के 36 पदों का रिजल्ट भी निकाला गया है। यह सभी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हो रही हैं।
अब मेरिट लिस्ट बनेगी
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से घोषित किए गए परिणाम के बाद अब इसकी मेरिट सूची बनेगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंटशन के लिए बुलाया जाएगा। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट amruhp.ac.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
यह परीक्षा 9 अक्टूबर को हुए थे। हिमाचल हेल्थ मिशन परीक्षा करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। उसके बाद आचार संहिता लगने के चलते इसका परिणाम रोक दिया गया था। सुक्खू सरकार आते ही अब परिणाम घोषित कर दिया गया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts