मुख्य समाचार

रिश्वत – हिमाचल में वन विभाग का बीओ 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, पेड़ों की मार्किंग के बदले में 3 लाख रुपए की थी मांग, एक लाख रुपए में यह हुआ था सौदा – 

रिश्वत – हिमाचल में वन विभाग का बीओ 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, पेड़ों की मार्किंग के बदले में 3 लाख रुपए की थी मांग, एक लाख रुपए में यह हुआ था सौदा – 
  • हिमाचल में वन विभाग का बीओ 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, पेड़ों की मार्किंग के बदले में 3 लाख रुपए की थी मांग, एक लाख रुपए में यह हुआ था सौदा –

बिलासपुर, खबर आई

हिमाचल में भ्रष्टाचार खिलाफ विजिलेंस द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत विजिलेंस मंडी की टीम ने जिला में वन विभाग की चैलेहली वन बीट के बीट अधिकारी को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वन बीट अधिकारी समीर मोहम्मद ने खैर के पेड़ों के मार्किंग की एवज में ठेकेदार से 3 लाख की मांग की थी। लेकिन बाद में एक लाख पर सौदा तय हो गया।

लेकिन बीट अधिकारी की रिश्वतखोरी से परेशान ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। जिस पर विजिलेंस मंडी की टीम ने बीट अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।

जैसे ही ठेकेदार ने बीओ को गूगल पे के माध्यम से 50000 रुपए दिए वैसे ही विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी समीर मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts