मुख्य समाचार

चरस तस्कर ने पुलिस कर्मी को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास, कार से चरस बरामद तस्कर गिरफ्तार

चरस तस्कर ने पुलिस कर्मी को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास, कार से चरस बरामद तस्कर गिरफ्तार
  • चरस तस्कर ने पुलिस कर्मी को गाड़ी से कुचलने का किया प्रयास, कार से चरस बरामद तस्कर गिरफ्तार –

मंडी, खबर आई

चरस तस्कर ने दबंगई दिखाते हुए एक पुलिस जवान को टक्कर मार कर उसे गंभीर तौर पर घायल कर दिया। वहीं उसकी कार से पुलिस ने चरस बरामद की। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने कार रोकने के बजाय एक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया। इतना ही नहीं बल्कि कार चालक पुलिस जीप और बैरिकेड को टक्कर मारने के बाद वहां से निकल गया। लेकि इस दौरान कार का टायर फट गया। पुलिस ने थोड़ी दूर कार चालक को दबोच लिया। जांच के दौरान कार से 260 ग्राम चरस बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह पुंघ में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया।

मगर कार चालक नहीं रुका। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस दल को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी तो बच गए, लेकिन एक कांस्टेबल कार की चपेट में आ गया। टक्कर में वह घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय ऋत्विक ठाकुर निवासी नादौन जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शरू कर दी है। लिया। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने बताया घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी के खिलाफ पुलिस कर्मियों को कुचलने व मादक द्रव्य अधिनियम के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts