पट्टन वैली में हालड़ा उत्सव की मची धूम, बड़े हर्षोल्स से मनाया गया मशालों का त्योहार

पट्टन वैली में हालड़ा उत्सव की मची धूम, बड़े हर्षोल्स से मनाया गया मशालों का त्योहार

पट्टन वैली में हालड़ा उत्सव की मची धूम, बड़े हर्षोल्स से मनाया गया मशालों का त्योहार

लाहुल स्पीति,खबर आई

लाहुल स्पीति अलग-अलग घाटियों और अलग-अलग त्यौहारों और पर्वों को मनाए जाने वाला कव्वाली जिला है।  जहां विभिन्न घाटियों में विभिन्न प्रकारों के त्यौहार व पर्व को मनाया जाते है। हाल ही में लाहुल की घाटियों में हालडा उत्सव समापन हुआ है। अब लाहुल का अंतिम हालडा पट्टन वैली में आज मनाए जाने जा रहा है। मशालों का यह त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। हिदुं बाहुल्य पट्टन घाटी में रविवार को पूर्णिमा में देवी – देवताओ और पुण्य आत्माओं को समर्पित हालड़ा त्योहार घाटी में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज के दिन संपूर्ण पट्टन वैली हालडा की रोशनी से जगमगा उठा जाता है।

 

यह माना गया है कि हालड़ा बुरी शक्तियों का विनाश और आने वाले समय सुख समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला होता है। इस दिन समय के अनुसार हालड़ा यानी मशालों को तैयार किया जाता है और रात्रि के समय घर से चलते हालडा को निश्चित स्थान पर ले जाकर उसका दहन किया जाता है। यह माना गया है कि जलते हालडा से घरों में जितने भी बुरी शक्तियों का वास होता वो घरों से उस मशाल के जलाने से उन शक्तियों का दहन हो जाता है इसलिए इस उत्सव को  बड़े  उत्साह से मनाया जाता है।

 

कहा जाता है कि हालडा उत्सव को नव वर्ष के रूप में भी माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार हालडा पर्व से 15 दिन बाद फागली का उत्सव का शुभारंभ होता है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts