मुख्य समाचार

गोविंद ठाकुर गरजे, कहा राज्यसभा चुनाव का ट्रेलर देख चुके हो अब 4 जून को पूरी फिल्म देखें सुक्खू –

गोविंद ठाकुर गरजे, कहा राज्यसभा चुनाव का ट्रेलर देख चुके हो अब 4 जून को पूरी फिल्म देखें सुक्खू –
  • गोविंद ठाकुर गरजे, कहा राज्यसभा चुनाव का ट्रेलर देख चुके हो अब 4 जून को पूरी फिल्म देखें सुक्खू –

कुल्लू, खबर आई

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की डायरेक्शन में बन रही फ़िल्म का ट्रेलर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यसभा चुनाव में देख चुके हैं और अब पूरी फिल्म वह 4 जून को देखेंगे। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व मंडी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को ढालपुर मैदान में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले दिन कहा कि जय राम ठाकुर की डायरेक्शन में कंगना का चुनाव जीतना मुश्किल है।

लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य सभा चुनाव में जयराम ठाकुर की डायरेक्शन में बन रही फिल्म का ट्रेलर देख चुके हैं। जिसमें कांग्रेस को भाजपा ने बहुमत में न होते हुए भी पटकनी दी। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार की हालत पूरी तरह से खराब बनी हुई है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। सरकार अपनी मौज मस्ती के लिए लगातार कर्ज लेती जा रही है। जिसकी वजह से प्रदेश के ऊपर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन विकास कार्य के नाम पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर अपने नाम के फटे लगाकर वाहवाही लूटी जा रही है। जबकि कांग्रेस सरकार पिछले साल आई बाढ़ में हुए नुकसान के भरपाई अभी तक नहीं कर पाई है। सड़कों की हालत बेहद खराब है। जिसकी वजह से यहां की आर्थिकी को भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन सरकार इस तरफ़ से पूरी तरह आंखें मूंदे हुए हैं।

उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुंदर ठाकुर चुनाव के दौरान अपने साढे 6 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखें कि उन्होंने कल्लू के विकास में क्या योगदान दिया है। कहा कि सुंदर ठाकुर के रहते उनके नेतृत्व में कल्लू के भूतनाथ व भुंतर पुलों की शव यात्राएं निकली गई। लेकिन डेढ़ साल के कार्यकाल में सुंदर ठाकुर दोनों पुलों की दशा सुधारने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। पुलों की खस्ता हालत की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गोविंद ठाकुर ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भी तंज कसा कि वह कहते हैं कि कुल्लू व मंडी जिला को विकास में अग्रणी बनाएंगे। लेकिन उनके पिता स्वर्ग वीरभद्र सिंह व माता प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा क्षेत्र से आठ बार सांसद रहे हैं। लेकिन उन्होंने कुल्लू व मंडी जिला के विकास कार्य में कितना योगदान दिया है, उसका भी खुलासा करें। ताकि जनता जान सके कि उनके माता-पिता ने सांसद रहते हुए दोनों जिलों के विकास में कौन से आयाम स्थापित किए हैं। इतना ही नहीं बल्कि जिस रोहड़ू क्षेत्र से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह अनेकों बार मुख्यमंत्री रहे, उस क्षेत्र की हालत आज भी बेहद खराब है। रोहड़ू क्षेत्र का ही डोडराक्वार साल में 7 महीने आवाजाही के लिए बंद रहता है। इसके अलावा भी विकास के नाम पर रोहड़ू क्षेत्र आज भी पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है।

गोविंद ठाकुर ने सम्मेलन में आए पन्ना प्रमुख से आग्रह किया कि वह अपने बूथ को मजबूत करते हुए केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने में अपना सार्थक सहयोग दें। ताकि देश के साथ-साथ कुल्लू वह हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि 4 जून को न केवल केंद्र में बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्री रहे राजीव जसरोटिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया।

इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यमंत्री शिवराज विष्ट, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा तथा राहुल सोलंकी सहित अनेको भाजपा के नेता मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts