मुख्य समाचार

सरकार के पिट्ठु न बने सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, जनहित में करें कार्य – रवि ठाकुर पूर्व विधायक

सरकार के पिट्ठु न बने सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, जनहित में करें कार्य – रवि ठाकुर पूर्व विधायक
  • सरकार के पिट्ठु न बने सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी, जनहित में करें कार्य – रवि ठाकुर पूर्व विधायक

लाहुल स्पीति, खबर आई

लाहुल स्पीति में अब ठेकेदारों को सीमेंट की सप्लाई सार्वजनिक वितरण विभाग के द्वारा न करके सीधे विक्रेताओं से खरीदने पर सरकारी विभाग को लाखों की चपत लग रही है। लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि ऐसा बदलाब किसके कहने पर किया गया इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से विकास कार्यों के लिए आने वाले धन के साथ साथ, नाबार्ड, साडा और आपदा राहत के लिए मिलने वाली धनराशि की दूसरी तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल की जनता के हित में कार्य न करके चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लाहुल में ट्रेज़री से 10 हजार से ज्यादा पैसा निकालने के लिए बिल शिमला भेज पड़ रहे हैं, ट्रेज़री महीने में केवल एक दिन ही खुलती है। उन्होंने कहा कि मयाड़ नाला में सड़क की टायरिंग के लिए जो 6 करोड़ आया था उस पैसे से डंगे लगाए जा रहे हैं और पेवर बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सब की जांच होनी चाहिए कि किस काम के लिए कहां से और कितना धन आया था।

रवि ठाकुर ने कहा कि पर्यटन की जहां तक बात है तो केंद्र ने तो आपदा के बाद राहत राशि जारी की है लेकिन प्रदेश सरकार उसका सही इस्तेमाल नहीं कर रही है । रवि ठाकुर ने लाहुल स्पीति में तैनात सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार के पिट्ठु न बनकर जनता के हित में कार्य करें उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं और सरकारी कर्मचारियों के कार्यों का भी रिव्यू हो सकता है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts