मुख्य समाचार

नए सत्र में शिक्षा पर 8828 करोड़ रुपए खर्च कर रही सरकार- कौल सिंह ठाकुर

नए सत्र में शिक्षा पर 8828 करोड़ रुपए खर्च कर रही सरकार- कौल सिंह ठाकुर

नए सत्र में शिक्षा पर 8828 करोड़ रुपए खर्च कर रही सरकार- कौल सिंह ठाकुर –

पूर्व मंत्री ने नारला कालेज के वार्षिक समारोह में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत बोले, सीएम सुखविंदर सुक्खू के कुशल नेतृत्व में विकास ने पकड़ी रफ्तार –

 

मंडी, खबर आई पधर

 

राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मंत्री एवम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री का नारला कालेज पहुंचने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित कालेज प्रबंधन द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत आगाज किया गया। कालेज प्राचार्य बंदना वैद्य ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में युवा एवं जुझारू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते ही विकास ने रफ्तार पकड़ी है।
मुख्यमंत्री द्वारा विकास को गति देने वाला कल्याणकारी बजट पेश किया गया है। जिसमे सभी वर्गों को राहत प्रदान की गई है। शिक्षा पर नए वित्त वर्ष में 8828 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। जो पूर्व बजट से चार हजार करोड़ अधिक है।

कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज के रूप में चरणबद्ध ढंग से लागू करने का कार्य शुरू किया है। वित्तिय वर्ष में 30 हजार बेरोजगारों को सरकारी और 90 हजार निजी क्षेत्र में देने का बजट में प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश हरित ऊर्जा राज्य बनने जा रहा है। ग्रामीण अपनी घासनियों में सोलर इलेक्ट्रिक प्लांट लगाएं। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान का भी विशेष प्रावधान किया गया है। लोगों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

छात्र छात्राओं के साथ पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह

 

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहते हुए कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्तालाप कर यहां बजट की व्यवस्था की जाएगी। समारोह में कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसके लिए पूर्व मंत्री ने अपनी ओर से 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि कालेज प्राचार्य को भेंट की।

इस दौरान अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक हाजरी, बीडीओ राकेश पटियाल, कालेज स्टाफ की ओर से प्रो. कल्याण चंद मंढोत्रा, प्रोफेसर संजय सहगल प्रो.चेतना शर्मा, प्रो. डॉक्टर देशराज, प्रो. डॉक्टर आशा सिंह,प्रो. देविका वैद्य, प्रो.नीरज शर्मा, प्रो. पूनम चौधरी प्रो. संजय सहगल, प्रो. हुकमचंद, चंद्रपाल चंदेल, सुरेश ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, उपाध्यक्ष लेख राम, हेम सिंह ठाकुर, एमएल चंदेल, एसके वर्मा, पधर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल, चौहारघाटी मंडल अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह, महिला कांग्रेस महासचिव निर्जला ठाकुर, वंदना ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts